कोरोना कहर के बीच राहत, देश में धीमी पड़ी कोरोना से मौत की रफ्तार, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना कहर के बीच राहत, देश में धीमी पड़ी कोरोना से मौत की रफ्तार, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 35,659,007 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,044,269 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 902425 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 5827704 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 105526 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 6,835,655 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- ये रहे कोरोना से सबसे प्रभावित देश, इन देशों में हुईं सबसे ज्यादा मौतें, जानें भारत का हाल

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 78,524 नए मामले सामने आए और साथ ही इस दौरान 971 और लोगों की मौत हुई। रिकवरी रेट 85.25 फीसदी है। एक्टिव केस की दर 13.20 फीसदी है। मृत्यु दर 1.54 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 6.57 फीसदी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में सात अक्तूबर तक कोविड-19 के 8,34,65,975 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 11,94,321 नमूनों की जांच बुधवार को ही की गई।

हालांकि भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ने के साथ राहत की खबर भी है। जहां एक तरफ रोज आने वाले मामलों में कमी देखी जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ मौतों की संख्या में भी गिरावट आने लगी है। आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को जहां कोरोना से 990 लोगों की मौत हुई थी, वहीं सोमवार को मौत का ये आंकड़ा 886 था। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मौत का आंकड़ा पिछले 1 हफ्ते से 1000 के नीचे चल रहा है।

महाराष्ट्र में 24 घंटे में 195 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 195 पुलिसकर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार राज्य में अब तक 257 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आकर जान गवां चुके हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

49513

678828

6086

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

185

3696

54

अरुणाचल प्रदेश

2850

8396

21

असम

31786

157638

785

बिहार

11326

179732

927

चंडीगढ़ 

1448

11190

182

छत्तीसगढ़

26777

103828

1134

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

108

3010

2

दिल्ली

22186

270305

5616

गोवा

4749

31444

477

गुजरात 

16485

126657

3531

हरियाणा

11029

124841

1528

हिमाचल प्रदेश 

2996

13338

231

जम्मू एंड कश्मीर 

12138

67684

1282

झारखंड

9759

79176

767

कर्नाटक

116172

542906

9574

केरल

92246

160253

906

लद्दाख

1228

3511

63

मध्य प्रदेश 

17522

120267

2518

महाराष्ट्र 

244976

1196441

39072

मणिपुर

2805

9604

80

मेघालय

2411

4694

60

मिजोरम

231

1919

0

नागालैंड

1200

5498

17

ओडिशा

26368

213672

958

पुडुचेरी

4680

24930

551

पंजाब

11563

105585

3712

राजस्थान

21351

127526

1590

सिक्किम

570

2615

49

तमिलनाडु

45135

580736

9984

तेलांगना

26368

179075

1201

त्रिपुरा

4349

23066

304

उत्तराखंड

8367

43904

688

उत्तर प्रदेश 

43154

374972

6200

वेस्ट बंगाल

28361

246767

5376

भारत में कुल मामले

902425

5827704

105526


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।